नवगछिया – रविवार को रंगरा थाना क्षेत्र के चापर ढाला के समीप नवगछिया से कुर्सेला की ओर जा रहे एक बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम टैंक लॉरी ने कुचल डाला. जिससे कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बाइक सवार की पहचान कटिहार जिला अंतर्गत कुरसेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला निवासी रामविलास सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह 24 वर्ष पिता के रूप में की गई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी अनुसार मृतक ने धनतेरस के दिन ही एक नई अपाचे मोटरसाइकिल खरीदी थी. इसी खुशी को लेकर वे खरीक स्थित अपने बहनोई को मुर्गा पहुंचाने के लिए गया था.

इसी दौरान चापर ढाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद रंगरा पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
