गोपालपुर – बेखौफ अपराधियों ने दिन के डेढ बजे हथियार के बल पर गोपालपुर स्थित बंधन बैंक कर्मी मुँगेर जिला निवासी प्रीतम कुमार व पश्चिम बंगाल राज्य के दिनाजपुर निवासी सुजय बर्मन शुक्रवार की दोपहर को अपने -अपने बाइक व स्कूटी से अभिया बाजार से बैंक का काम निपटा कर वापस गोपालपुर आ रहे थे कि लत्तीपाकर व अभिया बाजार सडक के बीच तीन बाइक पर छह हथियार बंद अपराधी पूर्व से घात लगाये बैठे थे कि दोनों बैंक कर्मी के नजदीक आते ही बेखौफ अपराधियों ने बाइक रोक कर प्रीतम कुमार के कंधे पर लटके बैग को छीन लिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसके बाद दूसरे बैंक कर्मी सुजय बर्मन की स्कूटी को धक्का मार कर गिरा दिया. अपने -अपने बाइक पर सवार होकर निकल गये. बंधन बैंक कर्मी प्रीतम कुमार ने बताया कि त्रृणधारकों से वसूल की गई राशि को पुन:बतौर अभिया में ही बाँट दिया गया. जिस कारण बैंक का रुपया लूटने से बच गया.

परन्तु बैग में बैंक के जरूरी कागज व रजिस्टर थे. बैंक कर्मियों ने बताया कि इसकी जानकारी अपने वरीय अधिकारियों व गोपालपुर थाना को दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ततकाल घटना स्थल पर नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार व एसपी कार्यालय के पदाधिकारी पहुँचे और मामले की छानबीन में जुट गये. गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जाँच की जा रही है.
