नवगछिया : बुढ़ना बहियार में कृषक को भारी नुकसान, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

सूचना/खबरे

बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद गांव निवासी किसान कामाख्या कुमार ने अपने खेत में फसल को हुए भारी नुकसान की शिकायत दर्ज कराई है। उनका खेत मौजा कहारपुर स्थित बुढ़ना बहियार में है, जहाँ बीती रात लावारिस मवेशियों के एक झुंड ने घुसकर फसल को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान कामाख्या कुमार के अनुसार, लावारिस पशुओं ने पूरे खेत में उत्पात मचाते हुए फसल को रौंद दिया। घटना के बाद उन्होंने नदी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। किसान ने क्षतिग्रस्त फसल और पकड़े गए मवेशियों को गाँव तक लाकर प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया।

क्षेत्र में बढ़ती लावारिस पशुओं की समस्या से किसान परेशान हैं। कामाख्या कुमार का कहना है कि खुले में छोड़े गए मवेशियों के कारण किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से मवेशियों के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का भी मानना है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो किसानों को और अधिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

नदी थाना के थाना प्रभारी केशव चंद्र ने बताया कि किसान का आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मवेशियों के वास्तविक मालिक का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।