नवगछिया : बी ए पार्ट थर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र निष्कासित.. माक्स चेकिंग में 140 को जुर्माना

सूचना/खबरे

नारायणपुर -जे पी कॉलेज नारायणपुर में बी ए पार्ट थर्ड के परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में एक छात्र को निष्कासित किया गया.आश्य की जानकारी देते हुए केन्द्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ राजवंश यादव ने बताया कि द्वितीय पाली के हिन्दी विषय में बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय नवगछिया के एक छात्र को कमरा संख्या चार से निलंबित किया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माक्स चेकिंग में 140 लोगो को किया गया जुर्माना

नवगछिया : एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर संघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

शुक्रवार को मास्क चेकिंग अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्र के कुल 140 लोगो को बिना मास्क के सावर्जनिक स्थल पर गतिविधि करने पर जुर्माना किया गया. सभी से पुलिस ने कुल सात हजार रुपये जुर्माना वसूला किया. जांच अभियान के दौरान दो दो पहिया वाहन से 15 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया.