नवगछिया : बीच बाजार से मोटरसाइकिल चोरी ले कर खिसक रहा था.. तभी थानीय लोगो ने खदेड़ कर पकड़ा -Naugachia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया बाजार के वैशाली चौक से मोटरसाइकिल चोरी कर ले जा रहे चोर को मोटरसाइकिल के मालिक एवं स्थानीय लोगो ने खदेड़ कर पकड़ा. मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगो ने नवगछिया पुलिस को सूचना दी एवं पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. मोटरसाइकिल चोरी कर रहे चोर खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के करणा निवासी किशोरी सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में मोटरसाइकिल के मालिक नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह निवासी विजय कुमार सिंह ने नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है. विजय कुमार ने बताया कि वह अपनी हीरो एचएफ मोटरसाइकिल से नवगछिया बाजार सब्जी खरीद करने के लिए आया था. मोटरसाइकिल को वैशाली मिठाई दुकान के पास खड़ी कर हेंडिल लॉक कर सब्जी खरीद करने के लिए चला गया.

करीब 40 मिनट बाद लौटा तो अपनी गाड़ी जहां खड़ी किया था वहां पर नहीं देखा. इसके बाद हम गाड़ी को खोजने लगे तो देखा की एक व्यक्ति मेरी मोटरसाइकिल को लुढ़कते हुए लेकर जा रहा है. जब मैने आवाज लगाई तो वह गाड़ी लेकर तेजी से भागने लगा. इतने में हमने चोर चोर हल्ला किया तो लोगो ने मेरी मोटरसाइकिल लेकर जा रहे चोर को खदेड़ कर पकड़ लिया.

इस के बाद पुलिस पहुची तो चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया. नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि राजकपूर कुशवाहा ने बताया की मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.