बिहपुर । बिहपुर बीआरसी परिसर में सोमवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बीईओ कुमारी निर्मला व बीडीओ सतीश कुमार ने किया। मेले में प्रखंड के एक से पांच तक के सभी विद्यालय के शिक्षकों ने अपने शिक्षण अधिगम सामग्री के साथ भाग लिया था। बीडीओ व बीईओ ने बारी-बारी से सभी स्टॉल पर जाकर विस्तृत जानकारी ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसके बाद बीईओ कुमारी निर्मला ने बताया शिक्षण अधिगम सामग्री से बच्चे आसानी से पाठ समझ जाते हैं। इस मेले में दस विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ टीएलएम का चयन जिलास्तरीय टीम व कमेटी के सदस्य अनिल कुमार दीपक, मसलेहउद्दिन व रवि कुमार के द्वारा किया गया।
जिसमें प्राथमिक विद्यालय जबदर टोला औलियाबाद, मवि पछियारी टोला औलियाबाद, कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे, मवि रेलवे कॉलोनी बिहपुर, मध्य विद्यालय लत्तीपुर मुशहरी, मवि लत्तीपुर, प्राथमिक विद्यालय राइन टोला विक्रमपुर, प्राथमिक विद्यालय पूरब यादव टोला बिहपुर, प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला व मवि सहोड़ी शामिल हैं।

