नवगछिया : बिहपुर पुल का 40 फीट साइडवाल नदी में गिरा.. दो बड़ी घटना

सूचना/खबरे

बिहपुर । कोसी नदी पर हरियो त्रिमुहान के पास वोल्वो लोडर पर ले जा रहे सेगमेंट के दुर्घटना होने से एनएच 106 करीब 40 फीट क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना में निर्माण एजेंसी के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। कर्मियों ने बताया कि रात करीब ढाई बजे फुलौत की ओर सेगमेंट हरियो से ले जाने के क्रम में वोल्वो लोडर का प्रेशर पंप टूट गया। जिससे वोल्वो लोडर अनियंत्रित हो गया और साइडवाल को तोड़ते हुए सेगमेंट नदी में गिर गया। बताया गया कि वोल्वो लोडर पर सेगमेंट को लोड किया जाता है तो कई जांच की प्रक्रिया होती है। सारी जांच के बाद वोल्वो लोडर को रवाना भी किया गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अचानक ही त्रिमुहान घाट से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर नदी के किनारे ही वोल्वो लोडर का प्रेशर पाइप फट गया। जिससे तेज झटके के कारण सेगमेंट को बांधे रखने वाला रस्सी टूटा और सेगमेंट से पुल लगभग 35-40 फीट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नदी में गिरे एक सेगमेंट के कारण पांच सेगमेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 996 करोड़ से 6.94 किमी पुल समेत 21.988 किमी सड़क बन रही ज्ञात हो कि ठीक इसी जगह पहले भी दो बड़ी घटना हो चुकी है।

एक बार तो नदी में तैयार किया गया संपूर्ण पिलर ही नदी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया था। दूसरी बार फिर ठीक इसी जगह पिलर धंस गया गया था। इसके बाद अभियंताओं की सलाह के बाद यहां दो पिलर का निर्माण कराया गया। बताया गया कि लंबे समय से विचाराधीन रहे बिहपुर से फुलौत तक कोसी नदी पर बन रहे पुल-सड़क का निर्माण हरिओ के त्रिमुहान घाट तक बनाया जा रहा है। इस परियोजना के तहत कोसी नदी पर 6.94 किमी लंबा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल के दोनों ओर 21.988 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। 2026 में इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस परियोजना को कुल 996 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। 2020 में पीएम ने मिसिंग लिंक की रखी थी आधारशिला बताते हैं कि वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिसिंग लिंक के निर्माण की आधारशिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रखी थी। बिहपुर से वीरपुर तक फोरलेन परियोजना के तहत निर्माणाधीन इस पुल से क्षेत्र में कनेक्टिविटी का विकास होगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो पुल के निर्माण के बाद उत्तरी और दक्षिणी बिहार के बीच में परिवहन सुलभ हो जाएगा। फोरलेन पुल के दोनों ओर लगभग 22 किलोमीटर सड़क का कंस्ट्रक्शन भी साथ-साथ हो रहा है। पुल निर्माण का कार्य मुंबई की कंपनी एफकॉन कर रही है। पुल का निर्माण वर्ष 2026 तक पूर्ण होना है।

थर्ड पार्टी करेगी जांच, दो दिन में मिलेगी रिपोर्ट इस मामले में भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मोर्थ के इंजीनियर का कहना है कि सेगमेंट ट्रेलर से ले जाया जा रहा था। ट्रेलर में हाइड्रोलिक प्रॉबलम होने के कारण सेगमेंट कोसी नदी में गिर गया। उससे फुटपाथ और रेलिंग तथा तीन चार सेगमेंट क्षतिग्रस्त हुआ है। ब्रिज के मेन स्ट्रक्चर को कोई क्षति नहीं हुई है। जांच के लिए पटना से थर्ड पार्टी शनिवार देर शाम आई है। जांच कर एक दो दिन में रिपोर्ट करेगी। पुल का काम रुका नहीं है, चल रहा है।