नवगछिया : बिहपुर चौक के मुख्य मार्ग पर एक दुकान में चोरी

Crime Reoprts

नवगछिया:  बिहपुर में इमली चौक से बिहपुर चौक के मुख्य मार्ग पर एक दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने छप्पर काटकर नगदी और सामान चुरा लिया। दुकान के मालिक नितेश चौधरी ने झंडापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि वह गुरुवार रात अपनी दुकान बंद करके गए थे और सुबह चोरी की जानकारी मिली। दुकान की जांच में 20,000 रुपये चोरी हुए और एक कैंची भी मिली, जो चोरों ने छप्पर काटने में इस्तेमाल की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।.