नवगछिया : बिहपुर-कुर्सेला कटरिया रेलखंड में औचक टिकट जांच की.. 207 यात्रियों को पकड़ा

सूचना/खबरे

नवगछिया : सोनपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। बुधवार को नवगछिया थाना बिहपुर-कुर्सेला कटरिया रेलखंड में बस रेड द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विशेष टिकट जांच अभियान के तहत बस रेड द्वारा नवगछिया थाना बिहपुर- कुर्सेला कटारिया रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों तथा गाड़ी संख्या 05250,15713, 15484, 03315, 03316, 15909 सहित अन्य ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने औचक टिकट जांच की। चेकिंग के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले 207 यात्रियों को पकड़ा गया।

इन यात्रियों से 64 हजार रुपए से अधिक जुर्माना वसूले गए। टिकट चेकिंग अभियान में मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी, डीसीआई, चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल सहित 35 कर्मी शामिल थे। बेटिकट यात्रियों पर नकेल कसने के लिए इस बार फिर से रेलवे ने बस से चेकिंग करने का तरकीब ढूंढा है। इससे रेलकर्मी बस द्वारा इस रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर पहले से पहुंचकर ट्रेनों एक स्टेशनों पर टिकट चेकिंग की गई।