नवगछिया : बिहपुर की बेटी को राज्य में 16वां स्थान.. श्रेय दिया अपने माता-पिता

NEWS

बिहपुर । बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 एग्रीकल्चर में बिहपुर प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर पंचायत की वार्ड नंबर छह निवासी छात्रा सेजल कुमारी ने पूरे राज्य में 16वां स्थान हासिल किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्रा के पिता शिक्षक सुनील सोनू और माता गृहिणी सरिता सिन्हा ने बताया कि सेजल ने यह स्थान महिला वर्ग में हासिल किया है। सेजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षक समेत अपने सहपाठियों को भी दिया है।