नवगछिया : बिजली की लचर आपूर्ति इन दिनों लोगो के लिए परेशानी का सबब.. घंटो बाधित

सूचना/खबरे

नवगछिया – नवगछिया शहर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लचर आपूर्ति इन दिनों उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है. विगत 3 दिनों से बिजली की लुकाछिपी जारी है, दिन और रात में बिजली कब रहेगी और कब नहीं रहेगी यह कहना मुश्किल है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिना किसी सूचना के विभाग द्वारा बिजली घंटो बाधित कर दी जाती है. उमस भरी गर्मी में बिजली आधारित संयंत्र ठप पड़ जाने से लोग परेशान हैं. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा, अशोक केडिया, अमर कुमार, आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, लोजपा नेता विजेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि बिजली की आपूर्ति से वे लोग काफी परेशान हैं.

बिना सूचना के बिजली काट लेना यह उपभोक्ताओं का शोषण है. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता इंदूभूषण कश्यप ने कहा कि विद्युत आपूर्ति सम्यक रूप से नहीं होने के कारण शेडिंग किया जा रहा है. विगत दिनों से यह समस्या आ रही है. स्थानीय स्तर में कोई समस्या नहीं है.