नवगछिया : बाल भारती विद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें चित्रांकन स्पीच और नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग सातवें से वर्ग नवम के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है इस बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं हम पृथ्वी को कैसे बचा सकते हैं इस पर भी उन्होंने बच्चों को बताया। नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने के पेड़ पौधों के महत्व को दर्शाया और खूब तालियां बटोरीं। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने पर्यावरण, जल, मिट्टी, जलवायु के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक निमाई कुमार त्रिभुवन चौधरी पवन गुरु एवं अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक कुमार गुप्ता एवं राजेश झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वही साई सेवा समिति के शुभम कुमार द्वारा भी पृथ्वी दिवस पर बृक्षा रोपण किया गया। इस्माइलपुर में भी नेहरू युवा केन्द्र भागलपूर के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया।

