नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में आरपीएफ नवगछिया की टीम ने गुरुवार को वर्ग 8 से वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं को रेलवे सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के 500 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। आरपीएफ नवगछिया इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने छात्र-छात्राओं को रेलवे की सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बच्चों को बहुत सारे नियमों को बताया। रेलवे में यात्रा करने के दरम्यान अगर हम किसी परेशानी में पड़ जाएं या कोई दुर्घटना यात्री के साथ घटित हो जाए तो उस समय नागरिक को क्या-क्या करना चाहिए। इनके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने नागरिकों के कर्तव्य एवं अधिकार की भी चर्चा की। उनके साथ नवगछिया जीआरपी के सब इंस्पेक्टर जय शंकर यादव एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षक बृजेश ठाकुर ने जीआरपी टीम का स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। नवगछिया जीआरपी की टीम के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यगणों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक निमाई कुमार, दीपक गुप्ता, अश्वनी पांडे, विकास पांडे, पुरुषोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।

