नवगछिया : बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स टीम ट्रेनिंग के लिए बरौनी रवाना

सूचना/खबरे

बिहपुर : 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के द्वारा बरौनी ओटीए एनसीसी कैंप में बाल भारती विद्यालय के 29 कैडेट्स आज बरौनी के लिए प्रस्थान की। 29 कैडेट्स में 19 लड़के एवं 9 लड़कियां हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाल भारती विद्यालय नवगछिया के एनसीसी ऑफिसर विकास पांडे ने यह जानकारी दी कि बरौनी कैंप में पूरे बिहार से 350 एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे। इस कैंप में परेड, मैप रीडिंग, फायरिंग, ऑप्टिकल ट्रेनिंग, सेल्फ डिफेंस आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर बालभारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डी पी  सिंह मौजूद थे।