नवगछिया : बाढ़ पीड़ितों ने पुलिस पर किया पथराव.. मकंदपुर से लेकर तीनटंगा गेट को खोला जाएगा

NEWS

नवगछिया में पुलिस पर बाढ़ पीड़ितों ने पथराव किया है। पुल का गेट खोलने को लेकर आक्रोशितों ने पुलिस पर पथराव किया है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया इलाके की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, बीते दिनों पुलिस द्वारा लोगों को सूचना दी गई थी कि निचले इलाके के लोग जल्द घर खाली कर यहां से हट जाएं। क्योंकि पानी का दबाव ज्यादा होने के कारण मकंदपुर से लेकर तीनटंगा तक बने 5 भंवरा पुल के गेट को खोला जाएगा।

लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

इसको लेकर पुलिसकर्मियों ने लोगों को निर्देशित किया था। लेकिन ग्रामीणों ने इलाके को खाली नहीं किया। न ही अपना आशियाना हटाया। सोमवार को पुलिस भमरा पुल के गेट खोलने के लिए गई हुई थी। पुलिस ने पहले सैदपुर इलाके का एक भवरा पुल के गेट को खोला। इसके बाद फिर दूसरे भंवरा को भी खोल दिया। जब पुलिस सैदपुर इलाका पहुंची तो पुलिस को लोगों से सामना करना पड़ा। लोगों ने जब विरोध किया तो पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मकंदपुर तीनटंगा 14 नंबर मुख्य मार्ग को जाम कर नारेबाजी करने लगे।

पुलिस पर लोगों ने किया पथराव

इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने की कोशिश की, तो लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस घटना में परवत्ता थाना के निजी चालक चंदन कुमार, NDRF के एक जवान और 5 लोग जख्मी होने की सूचना है।

इधर, आक्रोशित लोगों ने परवत्ता थाने के पुलिस वाहन पर भी पत्थर फेंके। गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा, एसडीपीओ ओमप्रकाश समेत 5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

गांव में मौजूद पुलिस बल।

इस संबंध में एसपी पुरण झा से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि अभी हम आथोराइज नहीं है जिसके कारण हम अभी बयान नही दे पाएंगे।