नवगछिया बाजार स्थित मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने में हंगामा.. परेशानियों का सामना

सूचना/खबरे

नवगछिया । नवगछिया बाजार स्थित मुख्य डाकघर में बुधवार को आधार कार्ड बनाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे अफरा तफरी की स्थिति बन गई। भीड़भाड़ के बीच लोगों ने काफी हंगामा किया। वहां

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपस्थित लोगों ने बताया कि अपने बच्चों के विद्यालय में नामांकन में आधार कार्ड के लिए महिलाओं की भीड़ अचानक से बढ़ गई। काउंटर के बाहर भीड़ बढ़ने की स्थिति लगी लाइन के अगल बगल में और दो लाइन लग गई। इससे कि लाइन में लगी महिलाओं में आपस में कहासुनी हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।