नवगछिया बाजार में भीषण जाम.. नीट परीक्षा को लेकर अभिभावकों की भीड़ उमड़ा

सूचना/खबरे

नवगछिया ।  मेडिकल के लिए प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए बनाए गए केंद्र गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में रविवार की सुबह 10 बजे से ही छात्रों का अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिस कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बाल भारती विद्यालय 720 छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परीक्षा केंद्र के बाहर लगा भीषण जाम अफरातफरी : परीक्षा होने के पहले केंद्र के बाहर  भीषण जाम लग गया। जिसकी वजह से परीक्षार्थियों को भी परीक्षा केंद्र तक जाने में परेशानी हुई। केंद्र के बाहर सड़कों पर बाइक और चार चक्का वाहनों की कतार लग गई। स्कूल के मुख्य के पास ट्रक से सामान उतारा जा रहा था, जिससे जाम की समस्या बढ़ गई।

दो बजे से पांच बजे तक लगा रहा जमघट : नीट की  परीक्षा 2 बजे से  5 बजे तक चली। सड़कों के किनारे  लोगों के घरों और दुकानों के आगे लगे वाहन शाम 5 बजे तक लगी रही जिस कारण जाम का सिलसिला लगा रहा। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने गाड़ियों को हटवाकर जाम छुड़ाया  लेकिन फिर जाम लग गया।