नवगछिया: बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाने पर एक पुलिसकर्मी और दुकानदार के बीच मारपीट

NEWS

नवगछिया: बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाने पर एक पुलिसकर्मी और दुकानदार के बीच पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी दुकानदार को झाड़ू से पीट रहे हैं और दुकानदार भी पुलिसकर्मी पर हमला कर रहा है। लेकिन पुलिसकर्मी पिटाई करने में दुकानदार पर भारी है। नवगछिया केएसडीपीओ दिलीप कुमार ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कहीं है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुकानदार मोहम्मद मकसूद ने बताया कि वह ताला बेचता है। 6 महीने पहले मोती नाम के पुलिसकर्मी ने उससे एक ताला खरीदी थी। लेकिन अब तक पुलिसकर्मी ने पैसे नहीं दिए। मंगलवार को भी उसने पुलिसकर्मी से पैसे की मांग की तो वह आक्रोशित हो गया और झाड़ से उसकी पिटाई कर दी।

हवलदार मोती ने कहा कि बाजार में जाम ना लगे इसको लेकर बात ड्यूटी पर थे। ताला दुकानदार अपनी निर्धारित जगह से काफी आगे सड़क पर दुकान लगा ली थी। इससे बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। दुकानदार को दुकान पीछे करने को कहा तो लेकिन वह आक्रोशित होकर पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट करने लगा। इसके बाद मैंने दुकानदार की पिटाई की। उन्होंने बताया कि दुकानदार सनकी प्रवृत्ति का है। अक्सर लोग उसकी शिकायत करते हैं। पूरे मामले पर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि वीडियो सामने आया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी