नवगछिया बाजार में नो इंट्री एवं ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जाने के बाद भी नियम कानून को ताक पर रखकर धड़ल्ले से बड़े वाहन व ई-रिक्शा चल रही है। बाजार के महराजजी चौक पर ई-रिक्शा लगाकर चालक सवारी बिठा रहें हैं। ऐसे ई रिक्शा चालक और बड़े वाहनों पर जुर्माना के साथ-साथ उसे जेल भेजने की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर पंचायत द्वारा चौक-चौराहों पर लगाये गए सीसीटीवी कैमरे से रोजाना नो इंट्री की मॉनिटरिंग की जा रही है। कैमरा में जो भी गाड़ी नो इंट्री जोन में पायी जाएंगी, उन पर जुर्माना किया जाएगा। गुरुवार को एसडीओ अखिलेश कुमार ने बीते दो दिनों का बाजार का फुटेज मंगाया और नो इंट्री का उल्लंघन करनेवाली गाड़ियों का फुटेज देखकर उसके मालिकों की विस्तृत जानकारी मांगी ताकि उसे नोटिस किया जा सके।

एसडीओ ने बताया कि बाजार में नो इंट्री का पालन करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। बाजार में दुर्गा मंदिर चौक से महराज जी चौक और महराज जी चौक से पोस्ट आफिस तक कोई भी ई रिक्शा, टेम्पो का परिचालन नहीं होगा। इस रूट पर दोनों वाहन कैमरा में पाएं जाने पर 20 हजार जुर्माना या छह महीने जेल की सजा होगी।
