नवगछिया बाजार गया व्यक्ति आठ दिन से लापता.. एसपी से गुहार लगाई

सूचना/खबरे

नवगछिया। नवगछिया के नोनियापट्टी निवासी दीपक महतो ने अपने पिता के लापता होने की शिकायत नवगछिया एसपी से की है। आवेदन में कहा है कि मेरे पिता महेंद्र महतो 2 जनवरी को शाम करीब 5:00 बजे नवगछिया बाजार गए थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसके बाद वह घर नहीं लौटे हैं। उनकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन सहमे हुए हैं। उन्होंने पिता की खोजबीन करने के लिए एसपी से गुहार लगाई है।