नवगछिया : बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े स्कूटी सवार से मोबाइल व रुपये छिना फिर किया मारपीट -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया के जाह्नवी चौक के पास बुधवार को बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े स्कूटी सवार से मोबाइल व रुपये लूट लिये। घटना के समय युवक भागलपुर जा रहा था। लोगों को आते देख लुटेरे भागने लगे। इसी दौरान बदमाश एक बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। बाद में पीड़ित सहित अन्यलोगों ने बाइक को परबत्ता थाने में सुपुर्द कर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित नवगछिया बाजार निवासी अशोक चौधरी के पुत्र राज चौधरी ने बताया कि बदमाश उसे घेर कर अन्यत्र ले जाकर पहले मारपीट की। इसके बाद मोबाइल और डेढ़ हजार रुपये छीन लिये। इस बीच कुछ लोगों को आते देख तीनों बदमाश एक ही बाइक पर भाग निकले। एक बाइक वहीं छोड़ दी। खरीक निवासी सज्जन भारद्वाज ने डीआईजी को आवेदन देकर कहा जाह्नवी चौक की घटना कि नवगछिया में आपराधिक घटनाएं होने से लोग डरे सहमे हैं। सड़कों पर गश्ती बढ़ाने की मांग की।लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं।

• बदमाशों ने युवक को पीटा, मोबाइल और रुपये छीने
• नवगछिया में लूट की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत

लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा का यही हाल रहा तो घर से निकलने में भी डर लगेगा। घटनाएं नहीं रुकने पर धरना प्रदर्शन की धमकी नवगछिया में बढ़ते अपराध और दिनदहाड़े लूटपाट की घटना से परेशान लोगों ने पुलिशप्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन की धमकी दी है।