नवगछिया : बाइक सवार को ट्रक ने मारा धक्का, युवक की मौत

बिहपुर

बिहपुर। एनएच 31 पर तेज रफ्तार बाइक को ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक पर बैठे एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक की पहचान झंडापुर वार्ड नंबर 9 निवासी शैलेश कुमार (18) के रूप में हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गंभीर रूप से घायल अजीत कुमार को बिहपुर पुलिस ने इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी भेज दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।