नवगछिया : बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर बैरीकेडिंग तोड़कर पलटा
March 14, 2023
नारायणपुर । प्रखंड के मध्य विद्यालय बलहा पूरब के पास एनएच पर सोमवार की सुबह सात बजे कटिहार से समस्तीपुर जा रहे कटिहार जिला निवासी रिटायर जज नागेश्वर प्रसाद की कार बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर बैरीकेडिंग तोड़कर पलट गयी।
जिसमें कार चालक मो.अताबुल घायल हो गया। कार में रिटायर जज नागेश्वर प्रसाद और उनके अधिवक्ता पुत्र चंदन किशोर सवार थे। जिन्हें हल्की चोट आई। रिटायर जज ने बताया कि हमलोग कटिहार से समस्तीपुर के लिए चले थे।
गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। हमलोग सुरक्षित हैं। वहीं चंदन किशोर ने कहा कि हमलोग सीट बेल्ट लगाये थे। जिससे हमलोग एयर बैग के कारण सुरक्षित हैं। मौके पर भवानीपुर पुलिस ने सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया। क्षतिग्रस्त कार को भवानीपुर थाना में रखा गया।

