नवगछिया : बहन के घर जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

सूचना/खबरे

नवगछिया : समेलीपोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग-31 बखरी के समीप शनिवार को नवगछिया से कटिहार के काढ़ागोला भैंसदियारा जा रहे विनोद ठाकुर (46) सड़क किनारे बखरी के समीप बेहोशी की हालत में मिले. स्थानीय लोगों ने समेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक के चचेरे भाई अजय ठाकुर ने बताया कि विनोद ठाकुर नवगछिया नवादा का निवासी है. वह काढ़ागोला भैंसदियारा अपनी बहन के घर मिलने जा रहा था.

शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली और सभी समेली प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे. लोगों से जानकारी मिली कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हुई है. पोठिया थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा है.