नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को नवगछिया बस स्टैंड, मांस हाट, सार्वजनिक शौचालय, अंचल हाट, गुमटी की बंदोबस्ती की गई. जबकि नगर पंचायत के होडिंग, 12.89 एकड़ कृषि भुमि की बंदोबस्ती किसी भी व्यक्ति द्वारा डाक में भाग नहीं लिए जाने के कारण नहीं हो पाई. नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बंदोबस्ती कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टी एन यादव सहित शासक्त कमिटी के सदस्य रंजीत कुमार भगत उर्फ मुन्ना भगत, मदन शर्मा, सिकंदर शाह, सिटी मैनेजर अजहर हुसैन, प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!,, होडिंग एवं 12.89 एकड़ कृषि भूमि की बंदोबस्ती में कोई नहीं हुए शामिल
,, नवगछिया नगर पंचायत में बस स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, हाट, मांस हाट, अंचल हाट, गुमटी की हुई बंदोबस्ती
बंदोबस्ती में नवगछिया नगर पंचायत के बस स्टैंड की बंदोबस्ती 45 लाख में हुई. बस स्टैंड की बंदोबस्ती नवगछिया निवासी पंकज कुमार यादव ने लिया. पंकज कुमार यादव ने अभय कुमार सिंह की बोली से बढ़कर 45 लाख की बोली लगाते हुए बस स्टैंड को लिया. नगर पंचायत के सार्वजनिक शौचालय की बंदोबस्ती 95 हजार में हुई. अरविंद कुमार ने सार्वजनिक शौचालय को लिया है।

मांस हाट की बंदोबस्ती 25 हजार आठ सौ में हुई. मांस हाट अरुण कुमार राय ने लिया. अंचल हाट की बंदोबस्ती एक लाख 35 हजार पांच सौ में हुई. अंचल हाट अभय कुमार सिंह ने लिया. गुमटी की बंदोबस्ती 62 हजार पांच सौ में हुई. गुमटी को अरुण कुमार राय ने लिया. बंदोबस्ती के मौके पर नवगछिया नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाज सेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे.
नगर पंचायत में बंदोबस्ती को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. बंदोबस्ती होने तक नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर पुलिस बलों के साथ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मौजूद रहे. शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच बंदोबस्ती की प्रक्रिया संपन्न हुई. नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि कृषि भुमि एवं होडिंग की बंदोबस्ती के लिए दो दिन समय और हैं. कोई भी व्यक्ति दोनों में नगर पंचायत कार्यालय आकर बंदोबस्ती में भाग लेकर बंदोबस्त कर सकते है.
