नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के पीछे कई वर्ष पुराने बलमतर बांध का मरम्मत नहीं होने से प्रखंड मुख्यायल पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दो साल पहले मरम्मत हुआ था। बांध के 100 मीटर के दायरे में कट गया था। उसके बाद मरमत नहीं किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बार फिर कोसी और गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बांध कई जगह खुला होने से पंचायत के लोगों को बाढ़ के पानी का भय सताने लगा है। बांध के मरम्मत को लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर से बैठक भी हुई है। इसमें आश्वासन दिया गया था कि चार दिन के आपसी सहयोग से मरम्मत का कार्य हो जाएगा। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई पहल नहीं की गयी।
विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ बांध पहुंचकर स्थानीय पदाधिकारी से मरम्मत की मांग की। प्रमुख प्रतिनिधि साकेत बिहारी ने कहा कि अगर बांध के मरम्मत नहीं होता है तो इस बार भी प्रखंड मुख्यालय सहित आठ पंचायत को गंगा और कोसी के बाढ़ से तबाही मचेगी। गोपालपुर के अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि मरम्मत को लेकर पोकलेन मंगाया गया है।

वर्षा के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। जल्द ही मिट्टी भराई का काम शुरू होगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इस्माईलपुर बिंद टोली तटबंध का बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर भागलपुर के डीएम ने तटबंध का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सैदपुर के ग्रामीणों ने डीएम से बांध मरमती की मांग की थी।
