नवगछिया शहर में कई ऐसे लोग हैं जो बेवजह बाजारों में चहल कदमी करते दिख रहे हैं. नवगछिया में बेवजह टहलते हुए एक नेता से जब पूछा गया कि आपका बाजार आने का प्रयोजन किया है तो उन्होंने कहा कि बस ऐसे ही हवा गैर देखने के लिए आए हैं घर में मन नहीं लगता है. एक सामाजिक कार्यकर्ता भी पिछले 3 दिनों से लगातार 6 से 7 घंटे बिना किसी काम के बाजार नहीं गुजार रहे हैं. उस कार्यकर्ता ने कहा कि सुबह होता था और वह घर से बाजार आ जाते थे और फिर दिन भर लगभग यही रहते थे. घर पर बोर फिलिंग होता है. इधर नवगछिया के थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने कहा कि बेवजह बाजार घूमने वाले लोगों को पर भी अब कार्रवाई की जाएगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया के कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया अगर ऐसे लोग आए दिन बाजार में दिखे तो उन पर कार्यवाही की जाएगी. इधर सभी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों ने अपने अपने कार्यकर्ताओं को घर में रहने की सलाह दी है. बुधवार को भी नवगछिया बाजार जहां रहा पूरी तरह बंद था. लेकिन आम लोगों की आवाजाही अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम दिखी लेकिन दिन भर आम लोगों की आवाजाही जारी रही. दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी जारी रही.

वही नवगछिया के क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य अशोक केडिया ने नवगछिया के गल्ला व्यवसाई एवं सब्जी व्यवसायियों से विपदा की घड़ी में कालाबाजारी और मुनाफाखोरी ना करने की सलाह दी है. दूसरे लोगों से अलग रह कर एक दूसरे को साथ देने और सहयोग करने का है. यह व्यवसाय का मौका नहीं है. इन दिनों खासकर वैसे लोगों की बुरी स्थिति है जो बिहारी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं. उनके आमद का स्रोत बंद है. कोई ऋण देने वाला भी नहीं है. ऐसे में मुनाफाखोरी करना अमानवीय बर्ताव है. दोनों ने कहा है कि सीएनजीएन आए दिन बिहारी मजदूरों की स्थिति को देखते हुए उनके मदद को सामने आएगा.
