नवगछिया : बिहपुर सीओ लवकुश कुमार ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए बुधवार से ही प्रखंड के सार्वजनिक जगहों पर सरकारी अलाव जलवाया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार बिहपुर में सरकारी अस्पताल, रेलवे गोलंबर और बिहपुर डाकबंगला चौराहा आदि समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर बुधवार से शाम में सरकारी अलाव की व्यवस्था की गई है।
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इरफान आलम ने सीओ से अलाव की व्यवस्था प्रखंड के अन्य जगहों पर भी करवाने की मांग की है।

