विरोध करने पर धारदार हथियार से गृहस्वामी पर हमला, पुलिस के हवाले किया गया आरोपी
नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर गांव में बीती रात चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के दौरान गृहस्वामी पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, रहीना खातून के घर में देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक चोरी कर रहा था। इसी बीच गृहस्वामी की नज़र उस पर पड़ गई और उन्होंने विरोध किया।
विरोध करने पर चोर ने धारदार हथियार से हमला कर गृहस्वामी को घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ, पुलिस को सौंपा आरोपी
घटना के दौरान गृहस्वामी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

चोर की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के कुंदन कुमार मंडल के रूप में की गई है।
पीड़िता रहीना खातून ने इस संबंध में गोपालपुर थाने में आवेदन दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
