नवगछिया : बड़ी खेप लेकर जा रहा शराब के साथ एक गिरफ्तार.. शराब के खिलाफ छापेमारी

सूचना/खबरे

खरीक : परबत्ता एवं खरीक पुलिस ने शराब कारोबारी के खिलाफ छापेमारी की। इसमें परवत्ता पुलिस ने एनएच-31 स्थित जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान खरीक के दादपुर निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई। देर रात परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार को सूचना मिली थी कि युवक शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने जेएसआई अविनाश कुमार एवं राहुल कुमार को भेजा। पुलिस को देखते ही एक युवक अपना सामान छोड़ कर भागने लगा। उसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार एवं थाना ले आई।

वहीं, दूसरी ओर खरीक पुलिस ने उस्मानपुर गांव से हजारी यादव, पिता गोरेलाल यादव के बासा से 24 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि, इस दौरान कारोबारी हजारी यादव अंधेरे का लाभ उठाकर एवं पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।