नवगछिया। नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी कुमुदिनी देवी (पति मनोज कुमार दास) ने अपने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना को लेकर पीड़िता ने एसटी-एससी थाना नवगछिया में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में छोटू ठाकुर, राहुल ठाकुर और सुनील ठाकुर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
कुमुदिनी देवी ने बताया कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

