नवगछिया। प्रखंड के बलहा गांव में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज 112 पुलिस टीम की सहायता से नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि इस मामले में मणिकांत सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर से गुंजा देवी ने भी पांच लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दी है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

