नवगछिया : थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे छात्र ऋषभ कुमार पिता मनोरंजन सिंह के ऊपर खाद लदा टोटो के पलट जाने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गंभीर अवस्था में उसके पिता मनोरंजन सिंह, बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डीप सिंह, प्राचार्य नवनीत सिंह सहित शिक्षकों ने रात में ही घायल छात्र को भागलपुर में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया।
प्रशासक डीप सिंह ने बताया कि घायल ऋषभ बाल भारती विद्यालय के प्रथम वर्ग का छात्र है एवं उसके पिता मनोरंजन सिंह विद्यालय में शिक्षक हैं। नवगछिया पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है।

