खरीक : रविवार दोपहर बगड़ी गांव में एक गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पीएसआई अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंचे, जहां लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम – के लिए नवगछिया अस्पताल भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शव की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र नारदपुर – निवासी धीरन यादव के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई। किशोर बगड़ी स्थित अपने ननिहाल आया था। रविवार दोपहर वह अपने नाना कारू यादव की भैंस लेकर चराने निकला था। इस दौरान वह तालाब में नहाने लगा। तभी गहरे पानी में जाने पर वह डूब गया। जिसके कारण पानी के अंदर दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
