नवगछिया : बक्सर जेल से मनकेश्वर और कुमोदी को लाया नवगछिया कोर्ट, आसपास के लोगों की भीड़-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : विनोद यादव हत्याकांड के नामजद आरोपी मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह और कुमोदी यादव को बुधवार की सुबह बक्सर जेल से ट्रेन से नवगछिया लाया गया. नवगछिया स्टेशन पर दोनों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

,, ट्रेन से लाया गया नवगछिया

,, कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेशन से नवगछिया कोर्ट में की गई दोनों की पेशी

दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच नवगछिया कोर्ट में पेश किया गया. मालूम हो कि कुमोदी यादव व मनकेश्वर सिंह को बक्सर के जेल में रखा गया है. विनोद यादव कांड को लेकर दोनों की पेशी समय-समय पर कोर्ट में की जाती है.