नवगछिया । नवगछिया के मीलटोला में, दो युवकों के गुटों बीच मोबाइल से फोटो खींचने की बात को लेकर विवाद हो गया। एक युवक को लोहे की रॉड से मार कर दूसरे को जख्मी कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मीलटोला निवासी संजीव कुमार सुमन के माथे पर गंभीर चोट लगी है। इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया आए संजीव ने बताया कि वह मीलटोला के बगीचे में बैठा था। जहां संजीव को लगा कि एक युवक ने उसका फोटो खींच रहा है। इस दौरान संजीव ने फोटो खींच रहे युवक की मोबाइल लेकर चेक किया तो उसके फोटो मोबाइल में नहीं थे।
उसके बाद मोबाइल दे दिया। संजीव ने बताया कि कुछ देर बाद मील टोला निवासी वह युवक चार अन्य युवक मेरे घर पर आए और लोहे की रॉड सिर पर प्रहार कर दिया। घायल को नवगछिया अस्पताल में इलाज करा बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है.।

