बिहपुर । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवा गांव के समीप बजरंगबली मंदिर के सामने एनएच 31 पर मंगलवार की सुबह करीब 9:15 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार किशोर को जोरदार धक्का मार दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे में साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार निवासी मो. चांद (14) पिता मो. मुबारक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रही सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 ए के 6193 काफी तेज रफ्तार में थी।
धक्का लगने के बाद कार सवार कार सहित नारायणपुर की ओर भागने में सफल रहा। घायल को सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया।

झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उक्त कार का अगला वाइजर और नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिर गया था। जिसे जब्त कर लिया गया है। वहीं वाहन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालक का पता किया जा रहा है।
