नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 27 मई 2025 को वादी सुजीत कुमार मालाकार ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी पैतृक जमीन पर बने घर की भूमि को परती भूमि दर्शाकर उनके ही भाई द्वारा धोखाधड़ी करते हुए फर्जी रजिस्ट्री करा ली गई है।

Whatsapp group Join

आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में  प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को अहम साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर 15 जनवरी 2026 को कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ कुमार, पिता शंभु सिंह, निवासी नगरपारा, थाना भवानीपुर के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने के आरोप की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है और मामले में अनुसंधान जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet