नवगछिया : पढ़ाई छोड़ छोटे बच्चे घर तोड़ ईट निकालने में लगे.. चारों तरफ हाहाकार

सूचना/खबरे

नवगछिया । रंगरा प्रखण्ड के साधोपुर में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है। रोजाना कोसी नदी में घर समा रहे हैं। सोमवार को बेगम नजरुल, उल्फत सहित पांच लोगों का घर कटकर नदी में समा गया। खून पसीने से तैयार किये गए अपने ही घर को कटकर कोसी में समाते देखकर महिलाएं दहाड़ मारकर रो रही थीं। पुरषों का भी बुरा हाल था। घर कटने के बाद कई लोग बेहोश होकर गिर गए थे। जिनके घर कट गए थे वे अपने समानों के साथ खुले आकाश के नीचे जमीन पर पड़े थे चारों तरफ हाहाकार मचा था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पढ़ाई छोड़ मकान तोड़ने में लगे हैं छोटे बच्चे

भीषण कटाव के बीच आधे दर्जन मकान कटाव के मुहाने पर है जो किसी भी समय कटकर नदी में समा सकता है। कटाव के डर से लोग छेनी हथौड़ा से अपना अपना घर तोड़कर हटा रहे हैं। कटाव के मुहाने पर आ गए मो. वाजीत, मो. सलमान अपना घर खाली कर रहे हैं। सामान खाली करने के बाद घर को तोड़कर ईट निकाला जा रहा है।

छोटे-छोटे बच्चे भी इस काम मे लगे हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई छूट गयी है। वे आशियाना बिखर जाने के डर से परेशान हैं। मुहाने पर मो. सद्दाम, मो. कलाम, मो. शमसेर का घर है। ये भी अपने-अपने घर तोड़ने में लगे हुए हैं। कल तक महिलाएं घर बनाने में सहयोग दे रही थी। वही आज रो-रोकर घर तोड़कर ईट निकालने में लगी हुई हैं।