नवगछिया : प्लेटफार्म दो पर शक के आधार पर एक युवक की तलाशी.. भारी मात्रा में शराब

Crime Reoprts

खरीक| शुक्रवार को रेल पुलिस ने बिहपुर स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास मौजूद दो ट्राॅली बैग से 29 बोतल अंग्रेजी शराब मिली।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह कपड़ों के बीच में शराब की बोतलें छिपा कर रखा था। बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक अप अवध असाम एक्सप्रेस से बिहपुर स्टेशन पर उतरा। जिसके पास दो ट्राॅली बैग था।

शक के आधार पर तलाश की गई तो उसके पास एक बैग में17 एवं दूसरे बैग से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवक बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी मुकेश कुमार चौधरी है। गिरफ्तार शराब तस्कर के बारे में जानकारी देते आरपीएफ इंस्पेक्टर।