नवगछिया । नवगछिया में दो दिनों में फांसी लगाकर आत्महत्या के तीन मामले सामने आए हैं। मंगलवार को रंगरा चौक ओपी के सधुआ में प्रेम-प्रसंग में युवक ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सधुआ निवासी श्रवण कुमार दास का पुत्र राजीव कुमार (22) है। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा थनाध्यक्ष बीट्टू कमल को दिए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रंगरा ओपी के अनि ललन झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रेम-प्रसंग में युवक ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने बताया कि दो चार लैट्रिन हुआ था, इस वजह से मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया तो पता चला कि गले में फांसी का फंदा लगने से मौत हुई है। गले में फांसी का दाग है। मृतक के परिजन के लिखित प्रतिवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

