नवगछिया : प्रेमी ने प्रेमिका की साथ रेप करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया है और हत्या के बाद प्रेमी ने भी खुद जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँचकर प्रेमिका का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रेमी को पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर के मायागंज अस्प्ताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वही प्रेमी की पहचान नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव के निवासी स्व रामदेव यादव के पुत्र कन्हैया यादव उर्फ पंकज के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के बाबत बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी कन्हैया यादव की खगड़िया की रहने वाली लड़की से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कल गुरुवार को प्रेमी कन्हैया ने अपने प्रेमिका को मिलने के बहाने बुलाकर रात में खरीक थाना क्षेत्र के तेलघि जाने वाले रास्ते के बहियार में प्रेमिका के साथ रात में पहले रेफ किया और उसके बाद प्रेमिका की गला दबा कर हत्या कर दिया । और खुद जहर खाकर जान देने का प्रयास किया ।

प्रेमिका के शव के पास प्रेमी बेहोश पड़ा हुआ देख ग्रामीणों ने हल्ला किया जिसके बाद परिजन पहुंचकर प्रेमी कन्हैया को स्थानीय किलिनीक में इलाज के लिए भर्ती कराया । जिसकी पुलिस को सूचना मिलने पर , मौके पर खरीक थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर प्रेमिका का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रेमी कन्हैया को अपने हिरासत में लेकर अस्प्ताल में इलाज करा रही है। वही खरीक थानाध्यक्ष पंकज ने बताया को मृतक प्रेमिका की पहचान खगड़िया जिला के रहने वाली के रूप के हुई है ,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रेमी कन्हैया को अपने हिरासत में ले लिया गया है।

वही प्रेमी ने बताया वे प्राइवेट गाड़ी चलाने का काम करता है और उसी दौरान तीन साल पहले लड़कीं से दोस्ती हुई और प्रेम प्रसंग में बदल गया और प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से मोबाइल पर बात करता था जो प्रेमी को अच्छा नही लगा और उसे बुलाकर रेफ करके हत्या कर दिया है।वही मृतका प्रेमिका के परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी खगड़िया जिले के नोरंगा कॉलेज में गुरुवार के दिन इंटर एडमिशन कराने के लिए घर से निकली थी जिसके बाद दोपहर के बाद से लड़की का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा और जिसके बाद देर रात प्रेमी ने प्रेमिका के परिजनों नको रात के फोन कर जानकारी दिया कि उसकी बेटी की हत्या कर दिया जाएगा।
वही मोके पर फोरेंसिक टीम पहुंचकर घटना स्थल का जांच किया और कुछ सेंपल भी इकट्ठा किये है।वही जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेमी कन्हैया यादव पहले से शादीशुदा था और तीन साल से प्रेमिका के साथ सम्बंध शादी के झांसा देकर बना रहा था जिसके बाद प्रेमिका में प्रेमी आए शादी का दबाब डाला तो उसके साथ रेफ की घटना के बाद हल दबा कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
