नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के संसाधन केन्द्र में विश्व विकलांग दिवस मनाया-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के संसाधन केन्द्र में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष विश्व विकलांग दिवस मनाया गया. जिसमें सभी प्रकार के नि:शक्त बच्चों को ट्राई साइकिल दौड़, नींबू और जलेबी दौड़, चित्रांकन तथा म्यूजिकल चेयर इत्यादि प्रतियोगिता में भाग लिया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपर्युक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया. जिसमें कनधन कुमार, मो महफूज, पुतुल कुमार को बीडीओ नवगछिया कुंदन कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश प्रासाद द्वारा तीनों को पुरस्कृत किया गया. इसमें संसाधन विभाग के शिक्षक गोविंद यादव, संतोष यादव व अन्य कई का सहयोग रहा है.