खरीक प्रखंड परिसर में शुक्रवार को नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर की ओर से दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया गया है कि एक निजी एजेंसी के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें बल्ब एसेंबली के लिए 100 पद, सोलर डिपार्टमेंट के लिए 50 पद और सीएनसी ऑपरेटर के लिए 75 पद शामिल हैं। इस प्रकार कुल 225 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी।
नियोजनालय की ओर से इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियोजन कैंप में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

