नवगछिया : खगड़िया जिला के पसराहा निवासी प्रमोद कुमार सिंह का बोलेरो पीकअप वैन नवगछिया थाना क्षेत्र के ज्योति प्रेट्रोल पंप से चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत प्रमोद कुमार सिंह ने नवगछिया थाने में लिखित आवेदन दे कर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि वे चालक रख कर अपने वैन से अखबार की ढुलाई करते हैं. गुरूवार को उनका चालक खगड़िया के महेशखूंट निवासी योगेश चौरसिया भागलपुर से अखबार ले कर मधेपुरा होते हुए सहरसा जा रहा था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रास्ते में गाड़ी खराब हो गयी. चालक ने उनके बोलेरो पीकअप वैन से अखबार को दूसरे वैन पर लोड किया और उनकी खराब पीकअप वैन को ज्योति पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया. फिर चालक अखबार पहुंचाने के लिए सहरसा मधेपुरा चला गया.

जब चालक पेट्रोल पंप के पास लौट कर आया तो वहां पर वैन नहीं था. काफी पूछ ताछ करने के बाद भी वैन का कोई अता पता नहीं चला. पीकअप वैन के मालिक को आशंका है कि अज्ञात चोरों ने उनके पीकअप वैन की चोरी कर ली है. इधर नवगछिया पुलिस मामले में छानबीन करने जुट गयी है.
