नवगछिया : पेंटिग प्रतियोगिता का परिणाम जारी.. शिवानी सांडिल्य और कामना कुमारी ने मारी बाजी

EVENT

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया इकाई द्वारा आयोजित ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का रिजल्ट जारी किया गया।पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण था। जिसमें की प्रथम स्थान पर शिवानी सांडिल्य, द्वितीय स्थान पर सारंग अनुपम और तृतीय स्थान पर कामना कुमारी रहीं। अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया कि अभाविप द्वारा इस प्रतियोगिता का उद्देश्य था कि छात्र छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण करने हेतु जागरूकता आए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण संबंधित कुल 87 छात्र छात्राओं ने पेंटिंग बनाकर हिस्सा लिया। नगर मंत्री विश्वास वैभव ने रिजल्ट घोषित करते हुए सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी को ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

प्रतिभागियों को अभाविप के नगर सह मंत्री कृष्णा कुमार,शिवम झा,मानस, एसएफएस प्रमुख ब्यूटी,कला मंच प्रमुख विश्वजीत चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विभूति झा, एसएफडी प्रमुख बाबूलाल ने बधाई दी है।