नवगछिया। नवगछिया के इस्माईलपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर चंडी स्थान निवासी पूर्णिया सेंट्रल जेल में पुलिस के पद पर कार्यरत नीरज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। रविवार को घर से कटिहार केलाबाड़ी ससुराल जाने के दौरान शाम में डूम्मर स्थित एक ढाबे के पास नीरज कुमार को किसी अज्ञात वाहन के धक्का मार दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ढाबे वाले ने उपचार के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें कटिहार रेफर कर दिया गया। कटिहार ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना ढाबे वाले ने परिजनों एवं पूर्णिया जेल के कारा अधीक्षक को दी।

जिसके उपरांत उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पूर्णिया जेल के जेलर, बड़ा बाबू और सिपाही उनका अन्तिम दर्शन करने आए और श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव के सभी लोगों ने अपनी नम आंखों से उन्हें अन्तिम विदाई दी।
