बिहार पुलिस सप्ताह के तहत थाना क्षेत्र के नगरह पंचायत भवन में बुधवार को वाद-विवाद का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस लाईन नवगछिया सारजेंट जयप्रकाश पंडित ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता को संबोधित करते नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच संबंध स्थापित करना है,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगरह गांव को आदर्श ग्राम के रूप में चयन करने का उद्देश्य मूल भूत समस्याओं से निदान दिलाने , जनता से मित्रवत संबंध स्थापित करना साथ ही युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कहा छात्र – छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता से मेहनत करना चाहिए तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

कार्यक्रम के दौरान शराबबंदी ,कोरोना के बचाव के लिए मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने क्रीडामैदान अतिक्रमण की समस्या को रखा। एसडीपीओ ने ग्रामीण युवाओं से अवगत होते कई समस्याओं पर चर्चा किया। अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी स्मृति सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर रुपेश सिंह,अरूण सिंह,केशर कुमार, प्रभास पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण मैजूद रहे। कार्यक्रम संचालन के लिए स्मृति सिंह को सम्मानित किया जायेगा।
