नवगछिया: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर देर रात एसपी निधि रानी ने थाने का औचक किया निरीक्षण -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार देर रात नवगछिया एसपी निधि रानी ने गोपालपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को थाना दिवस के मौके पर भूमि विवाद से संबंधित पंजी, आत्मनिर्भरता मद प्राप्त राशि, दो मोबाइल वाहन की उपलब्धता, गुंडा पंजी, सीडी पार्ट टू ,थ्री व लूट डकैती व संपत्ति उन्मूलन केस की विशेष जानकारी थानाध्यक्ष से ली गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी ने बताया कि भूमि विवाद पंजी सहित अन्य सभी कागजात उपलब्ध मिला। उन्होंने बताया कि गोपालपुर थानाध्यक्ष स्वयं इंस्पेक्टर हैं इसलिए ननएसआर केस स्वयं पर्यवेक्षण निकाल कर केस को निष्पादित करने का लिखित निर्देश दिया गया।