नवगछिया :पोस्ट ऑफिस रोड के बाल भारती प्रशाल में रविवार को अपराहन 2:30 बजे पुलिस प्रशासन तथा व्यवसायियों के बीच संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पवन कुमार सर्राफ ने किया। मंच संचालन बाल भारती (गोशाला रोड) के प्राचार्य नवनीत कुमार सिंह ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य अतिथि एसपी पूरण कुमार झा का नवगछिया बाजार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा ने मंजूषा पेंटिंग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा, एसडीपीओ ओम प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सुमन, नवगछिया आदर्श थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष अमोद कुमार, यातायात थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद कार्यक्रम में नवगछिया नगर के कई व्यवसायियों ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बाजार व स्टेशन रोड पर अतिक्रमण, जाम की समस्या, नशेड़ियों की बढ़ती संख्या आदि समस्या को पुलिस के सामने रखा।
पुलिस ने व्यवसायियों को इन समस्याओं से जल्द निपटने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि जो दुकानदार अपनी दुकान के समान व बोर्ड को रोड पर रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं उन्हें सुधार करना होगा। दुकान के आगे रोड पर कोई दुकानदार अपना समान नहीं रखेगा।

नवगछिया एसपी ने डायल 112 की सराहना की पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने बाजार में काम कर रहे डायल 112 व रात्रि प्रहरी के कार्यों की सराहना की। साथ ही व्यवसायों से अपील की कि किसी भी गलत कार्यों की सूचना दें। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों में नरेश केडिया, बालकृष्ण पंसारी, अभय मनुका रामकुमार साहु, डीपी सिंह, बिरेन्द्र सिंह, रोमी केडिया, अनिल केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल, विपिन कुमार मंडल, मुकेश राणा, कमल केजरीवाल, मुरारी चिरानीयां, मौजूद थे।
